Padhai me man kaise lagaye/lage? पढ़ाई मे मन कैसे लगे/लगाए? Padhai me man lagane ke behtareen upaay/tareeka जिससे परिणाम 100% मिलेगा

Padhai me man kaise lagaye/lage? पढ़ाई मे मन कैसे लगे/लगाए? Padhai me man lagane ke behtareen upaay/tareeka जिससे परिणाम 100% मिलेगा

Padhai me man kaise lagaye/lage? पढ़ाई मे मन कैसे लगे/लगाए? Padhai me man lagane ke behtareen upaay/tareeka जिससे परिणाम 100% मिलेगा



 पढ़ाई मे मन कैसे लगाये/लगे? उपाय, तरीका, मन्त्र तथा टोटके/padhai me man kaise lagaye/lage? 





यदि आपका मन पढाई में कम लगता है तो यहाँ पर हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के कुछ आसान तरीक़े बताएँगे जिसे फॉलो करके आप अपनी टेंशन को गुड बाय कर देंगे।आज के इस वतावरण में पढाई से ध्यान हटने का एक साधारण सा कारण होता और वो है मन का विचलित(distract)होना।

जो चीजें इस समय में विचलित करती हैं वो हैं सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, दोस्त, परिवार आदि। जिन बच्चों के अच्छे नंबर आते है या जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफल होता है उनमें एक कॉमन अच्छाई होती है वे बिना आलस्य के बस लगे रहते है, और उनकी लगन उन्हें आगे रखती है।

एकाग्रता को बढ़ाने के लिए अपने पढ़ाई के तरीकों में बदलाव लाओ। एक इफ़ेक्टिव स्टडी प्लान पढ़ाई को आसान और मज़ेदार बना देती है और जब पढ़ाई मजेदार लगने लग जाती है तो परिणाम भी इच्छानुकूल आता है।


बहुत से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिस वजह से वो चाहकर भी एग्ज़ाम में अच्छे मार्क्स नहीं ला पाते हैं। जिसको पढ़ते समय एकग्रता की कमी हो उसे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, धुरंधर स्टुडेंट के साथ भी ऐसा होता है। अपने पढ़ने के तरीका बदलकर पढ़ाई में मन लगाया जा सकता है।एक इफ़ेक्टिव स्टडी प्लान पढ़ाई को आसान और मज़ेदार बना देता है। जिससे आप हर टेस्ट में अच्छे मार्क्स ला पाएंगे। इस आलेख में पढ़ाई में मन लगाने के तरीक़े बता रहे हैं।



पढ़ाई मे मन लगाने के उपाय तथा तरीका-


1.स्टडी टाइम टेबल बनाना

2.रोज़ का स्टडी प्लान बनाना

3.नए तरीकों को अपनाना

4.पढ़ाई का माहौल बनाना

5.सही जगह चुनें

6.नियमित पढाई करे

7.अच्छे से पढ़े

8.अनुशासित होकर रहें

9.टेंशन फ्री रहना

10.जरुरी चीज़ें पास रखना

11.ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर करें

12.एक समय में एक ही काम करें

13.नई ऊर्जा का संचार

14.नींद पूरी करना

15.अच्छा खाना खाये 

16.ध्यान और योग करना

17.एकाग्रता बढ़ाना

18.शुरुआत छोटी और सोच बड़ी रखो





स्टडी टाइम टेबल बनाना

 

. किसी सब्जेक्ट को देर तक पढ़ने की बजाय सब्जेक्ट बदल बदल कर पढ़ना चाहिए।


. दो सब्जेक्ट पढ़ने के बीच 5 से 10 मिनट का ब्रेक रखना चाहिए। इससे आपका माइंड कूल रहेगा।


. अगर आप किसी सब्जेक्ट में कमज़ोर हैं तो उस पर थोड़ा अधिक समय दीजिए।





रोज़ का स्टडी प्लान बनाना

 

. पढ़ाई शुरु करने से पहले मन पक्का कर लेना चाहिए, इससे पढ़ाई में मन भी लगेगा और पढ़ा हुआ याद रहेगा।


. आज जो पढ़ना है, उसके पहले से सोचकर रखिए। क्लास टेस्ट की तैयारी रखने के लिए भी समय देना चाहिए।


. स्टडी प्लान में सभी सब्जेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए स्टडी प्लानिंग करनी चाहिए।





नए तरीकों को अपनाना

 

. कई टॉपिक्स को पुराने तरीकों से पढ़ना बोरिंग हो सकता है। इसलिए नए तरीके ईजाद करें, जैसे पढ़ते समय ख़ुद से सवाल पूछना, टॉपिक पढ़कर उसे मन दोहराना और याद करने की कोशिश करना की मुख्य बिंदु क्या थे।


. किसी जवाब को पहेली बनाकर याद करना, किसी कहानी या इंसान से जोड़कर समझना। गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र के फ़ार्मूले को संक्षेप कोड में याद करने की कोशिश करनी चाहिए।


. उदाहरण से किसी टॉपिक को समझने की कोशिश करनी चाहिए।





पढ़ाई का माहौल बनाना


 

. पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मायने रखता है। जिस जगह बैठकर पढ़ना हो वहाँ ध्यान बँटाने वाली कोई चीज़ नहीं होनी चाहिए, जैसे मोबाइल फोन, टी०वी०, कम्प्यूटर या पातलू जानवर।


. पढ़ाई वाली जगह पर आरामदायक और भरपूर रोशनी वाली होनी चाहिए। इससे आपकी कमर, आंखों और गर्दन पर किसी प्रकार का दर्द नहीं होगा। दर्द के कारण भी पढ़ाई में एकग्रता में कमी आती है।


. पढ़ने के लिए बिस्तर की जगह कुर्सी पेज का प्रयोग करना चाहिए।


. सभी लोग सन्नाटे में नहीं पढ़ सकते हैं, इसलिए अकेले पढ़ने में परेशानी हो तो धीमी आवाज़ में कोई म्यूज़िक बजाना चाहिए। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।





सही जगह चुनें


पढाई पर परिवेश और वातावरण का असर पड़ता है इसीलिए पढाई में ज्यादा ध्यान बनाये रखने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है।

कुछ चीजों का ध्यान रखें, जैसें–

  • ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
  • किताबों को व्यवस्थित ढंग से रखने की सुविधा हो।
  • एक ऐसा जगह ढूंढें जाना पर शांत वातावरण हो।
  • बैठने के लिए एक अच्छा टेबल-चेयर रखें।
  • कुछ लोग पढाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो।
  • कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।





नियमित पढाई करे


किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए पहले योजना बनानी पड़ती है उसी प्रकार पढाई में सफलता के लिए योजना बनाना जरुरी है।


  • आपको अपनी पढ़ाई करने के लिए योजना या Planning करनी होगी-
  • पढाई करने के लिए हर दिन का टाइम टेबल बनायें और उसके समय के अनुसार पढाई करें।
  • पढ़ाई को कभी भी प्रतिदिन के कार्यो से अलग ना समझे।
  • पढाई करने के लिए हमेशा उत्साहित(Motivate) रहे।
  • ज्यादा लम्बे तक लगतार पढ़ाई न करे और बीच-बीच में 5-10 मिनट का ब्रेक लें।
  • आपको किस समय पढ़ना पसंद है या पढ़ने का समय है उस अनुसार अपने समय चार्ट को भी बनाएं।





अच्छे से पढ़े


किसी भी चीज को बस पढ़ लेने से कुछ नहीं होता है उसे अच्छे से पढने के साथ सीखना भी ज़रूरी होता है। इससे आप पढ़ते समय बोर भी नहीं और ध्यान भी बना रहेगा।

यहाँ पर कुछ टिप्स दी गयी है-


  • अपने पढाई के कार्यों को अच्छे से समझते हुए पूरा करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें।
  • अपनी मेहनत के लिए स्वयं को शाबाशी दें और उसी शाबाशी से प्रेरणा लेकर पढाई में और मन लगायें।
  • हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ जुड़े रहें और खाली समय में अच्छी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें।
  • अपने विचारों और एहसास को अपने दोस्त, परिवार को बताएं और जाने क्या अच्छा है और क्या बुरा।





अनुशासित होकर रहें


लम्बे समय तक पढाई में अगर ध्यान लगाना है तो अनुसाशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। अनुसाशन ही वो चीज है जो आपका ध्यान हटने नहीं देता।

  • जब कभी भी मन विचलित होने लगे उसे रोके और पढाई पर ध्यान दीजिये।
  • अगर आप नियमित रूप से टाइम टेबल के अनुसार धीरे-धीरे पढाई करेंगे तो आप अपने आप अनुशासित हो जायेंगे।
  • अगर आपका ध्यान अब भी विचलित हो रहा है तो अपने पढाई के कमरे की दिवार पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका सकते है “मैं पढाई के समय मात्र पढाई में ध्यान दूंगा/दूंगी और कुछ भी नहीं करूंगा/करूंगी।
  • पढाई को मज़ा समझ कर पढ़े ना की किसी बोझ के जैसे।






टेंशन फ्री रहना



 . अपने मन को वश में करके आप विचारों को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपको टेंशन फ्री रहने में पूरी हेल्प मिलेगी।


. पढ़ते समय कोई बात बार बार याद आ सकती है, ऐसे में खुद को समझाएँ कि आप उस बात को बाद में सोचेंगे।


. पढ़ते समय मन भटकाने वाली बातों से दूर रहना चाहिए – जैसे गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड या घर-बाहर की टेंशन।

. मन भटके तो समझाएँ पढ़ाई करके आप इस प्राब्लम से निकल सकते हैं।





जरुरी चीज़ें पास रखना


 

. पेन, पेंसिल, किताबें, नोटबुक्स, स्कूल बैग, पानी या दूसरी ज़रूरी चीज़ें अपने पास रखनी चाहिए।


. स्टडी के लिए एक जगह या कमरा बनाएँ और वहीं रोज़ काम आने वाली चीज़ें रखें।


. पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर को अपने पास तभी रखें जब उसकी ज़रूरत हो, नहीं तो न रखें।


. पढ़ाई शुरु करने से पहले आप अपनी टेबल पर कुछ ड्राई फ्रूट्स और पानी रख लें। ताकि बीच बीच में उसे खाते रहें।





ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर करें


 . अगर आप लम्बे समय तक बिना विचलित हुए पढना चाहते है तो सबसे पहले सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें। 

 . ज्यादातर ध्यान हटाने वाली चीजें होती है मोबाइल फ़ोन, सोशल मीडिया, गेम्स कंसोल, और टेलीविज़न l




एक समय में एक ही काम करें


एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डाले। ना सिर्फ पढाई में बल्कि हर क्षेत्र मैं यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है।


  • अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही चीज के ऊपर रखिये।
  • जब एक काम पूरा हो तभी दुसरे काम पर जाएँ।
  • एक ही समय में बहुत सारे कार्य करने की कोशिश से सभी कार्यों को अपूर्ण रखना पड़ेगा।





नई ऊर्जा का संचार


 

. घंटों पढ़ाई करने के लिए ज़रूरी है कि आप शरीर और दिमाग़ दोनों को ब्रेक दें।


. ब्रेक के समय संगीत सुनें या फिर आंख बंद करके मन शांत करें।


. इस तरह आप एग्ज़ाम की अच्छी तैयारी कर सकते हैं क्योंकि इससे पढ़ा हुआ सब याद होता है और आपके अच्छे मार्क्स आते हैं।


. जल्दी थकान और उबासी नहीं आती है।





नींद पूरी करना


 

. पढ़ाई में मन लगाने के लिए नींद लेना बहुत ज़रूरी है, इससे आपके शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम मिलता है।


. आप अगली सुबह एकदम रिफ़्रेश महसूस करते हैं, और आगे पढ़ने के लिए मूड बनता है।






अच्छा खाना खाये 


. अच्छा खाना खाने से आप हमेशा तंदरुस्त रहेंगे और आप अपने सभी कार्य भी उत्साहित हो कर कर सकेंगे। अच्छी फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है पढाई में मन भी लगता है।

. ज्यादा फैट, मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाने से दूर रहें क्योंकि ये आपके शारीर को हानी पहुँचता है।




ध्यान और योग करना

 

 

. एकाग्रता लाने के लिए ध्यान और योग से अच्छी कोई दवा नहीं है। इसलिए आपको रोज़ आधे घंटे ध्यान साधना अवश्य करनी चाहिए।


. ध्यान और योग हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं।








एकाग्रता बढ़ाना

 

. बंद कमरे में पढ़ाई करने में प्रॉब्लम होती है, इसके लिए आपको ब्रेक लेने के लिए प्रकृति के पास विचरण करना चाहिए। इससे खुली हवा और ऑक्सीजन मिलती है, जिससे मन शांत और एकाग्र होता है। थकान, उबासी और चिंता से मुक्ति मिलती है।

. परीक्षा के समय मन भटके तो आपको टहल टहलकर पढ़ना चाहिए। इससे भी एकग्रता आती है।




शुरुआत छोटी और सोच बड़ी रखो


. शुरुआत में पढ़ाई का समय कम रखो फिर धीरे-धीरे इस समय में बढ़ोत्तरी करो।

. सोच को बड़ी रखने से और रोजाना के अभ्यास से माइंड भी कंट्रोल होने लगता है। 

. पढ़ाई में मन लगता है और कम समय में ही अच्छी पढ़ाई होने लग जाती है।


और मजेदार लेख पढ़े कृपया जाये -

https://hindinewsaurgyandhara.blogspot.com/


#Padhai me man kaise lage/lagaye#पढ़ाई मे मन कैसे लगता है#padhai me man kaise lagaye upaay/मन्त्र/टोटके#padhai me mann#bacho ki padhai me man kaise lagaye#hindinewsaurgyandhara





 


Post a Comment

और नया पुराने